दो हिरासत में पुलिस कर रही पूछताछ पड़वा. हिंडाल्को कठौतिया कोल माइंस से चोरी गया सामान कठौतिया गांव के गड़ई टोला स्थित एक घर व आसपास के खेतों से बरामद किया गया है. मालूम हो कि कठौतिया माइंस से केबल, एंगल, कापर एवं अल्यूमुनियम तार की चोरी गुरुवार के रात्रि में हुआ था. शुक्रवार के सुबह कठौतिया माइंस के सुरक्षा प्रबंधक शैलेन्द्र सिंह व एसओ चंदन तिवारी के नेतृत्व सुरक्षा बलों के साथ माइंस के आसपास में छानबीन की जा रही थी. इसी दौरान गड़ई टोला में खेतों में फेंका गया एंगल, तार देखा.सुरक्षा प्रबंधक ने तत्काल इसकी सूचना पड़वा पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही पड़वा थाना के एसआइ चिन्टु कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले छानबीन की. इस दौरान पुलिस ने एक घर के बाथरुम में रखा तार, एंगल व पाइप का कटा हुआ कई टुकड़ा बरामद किया. एसआइ चिंटू कुमार ने कहा कि माइंस से चोरी की गयी सामान को बरामद किया गया है. इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है, इसमें शामिल दोषी लोग बख्शा नहीं जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
