छतरपुर,पलामू: छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राजेश अग्रवाल ने अनुमंडल क्षेत्र के लोगों से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आभा कार्ड बनवाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि आभा कार्ड के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी डिजिटल सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा.
डॉ. राजेश अग्रवाल ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा दे रही है. आभा कार्ड रहने से अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों को कई तरह की सुविधाएं मिल सकती हैं. उन्होंने बताया कि मोबाइल के माध्यम से भी आभा कार्ड बनाया जा सकता है.
जो लोग मोबाइल से आभा कार्ड नहीं बना सकते हैं, वे छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में उपलब्ध आभा काउंटर या सुविधा केंद्र की मदद ले सकते हैं. उन्होंने कहा कि आभा कार्ड के माध्यम से लोग अपने स्वास्थ्य से संबंधित रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सुरक्षित रख सकते हैं.
उन्होंने अनुमंडल क्षेत्र के नागरिकों से अपने और अपने परिवार की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आभा कार्ड बनवाने की अपील की.
