मेदिनीनगर में जल्द शुरू होगा गैस पाइपलाइन का काम, भारत पेट्रोलियम को मिली एनओसी : मेयर

मेदिनीनगर में जल्द शुरू होगा गैस पाइपलाइन का काम, भारत पेट्रोलियम को मिली एनओसी : मेयर

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर मेदिनीनगर नगर निगम बोर्ड की चौथी बैठक शहर के विकास और आम जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुई. बैठक की अध्यक्षता मेयर अरुणा शंकर ने की और कई योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए स्वीकृति दी गयी. सबसे बड़ी घोषणा महिलाओं और आम नागरिकों के लिए पाइपलाइन गैस सुविधा की रही. मेयर ने बताया कि भारत पेट्रोलियम गैस कंपनी को पाइपलाइन बिछाने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) दे दिया गया है. कंपनी द्वारा सर्वेक्षण का कार्य पहले ही पूरा कर लिया गया है. पहले चरण में रेडमा, बारालोटा और बैरिया क्षेत्रों में इस महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत होगी. मेयर ने इसे शहर की महिलाओं के लिए बड़ा उपहार बताया और कहा कि शुद्ध पानी और सुरक्षित रसोई गैस उपलब्ध कराना उनका मुख्य कर्तव्य है. बैठक में नगर निगम के विकास का रोडमैप भी साझा किया गया. इसमें पानी की आपूर्ति, अत्याधुनिक पार्कों का निर्माण, मजबूत सड़कों और व्यवस्थित नालों की योजना शामिल है. मेयर ने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में मेदिनीनगर बड़े शहरों की तर्ज पर विकसित दिखेगा. साफ-सफाई और डोर-टू-डोर कचरा प्रबंधन व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी गयी. पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं उठाईं, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया. नगर आयुक्त ने बताया कि सरकार ने घर-घर से कचरा उठाने का कार्य एक सक्षम एजेंसी को सौंप दिया है, जो जल्द ही काम संभाल लेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >