छापेमारी में गांजा, शराब व खाली बोतलें बरामद

किराये पर घर लेकर अवैध शराब का कारोबार

मेदिनीनगर.

शहर थाना क्षेत्र के सुदना स्थित मुरारी प्रसाद के घर से पुलिस ने साढ़े तीन सौ ग्राम गांजा, शराब की सैकड़ों खाली बोतलें, तीन बोतल शराब व कुप्पी बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि यहां अवैध शराब लाकर विभिन्न कंपनी के नाम से रखे गये बोतल में भरकर बेचा जाता था. सूचना मिली थी कि सुदना में किसी व्यक्ति के द्वारा अवैध शराब बनाने का काम किया जा रहा है. इसके आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में शुक्रवार की दोपहर बाद छापामारी की गयी. इस दौरान पुलिस ने स्टर्लिंग ब्लू, रायल व्हिस्की, रॉयल स्टैग इंपीरियल ब्लू, नाइट गर्ल व्हिस्की सहित विभिन्न शराब कंपनी के बोतल, स्टीकर व ढक्कन बरामद किया है. मकान मालिक मुरारी प्रसाद यहां नहीं रहते हैं. उन्होंने घर को किराये पर लगा रखा है. अवैध शराब के कारोबार में लगे किरायेदार की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >