प्रतिनिधि, हरिहरगंज पीपरा प्रखंड के मधुबाना गांव के समीप शुक्रवार को 15 वें वित्त आयोग स्वास्थ्य अनुदान मद से तैयार नये स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का जिला परिषद सदस्य ददन पासवान एवं मुखिया राजेश राजवंशी ने संयुक्त रूप से उदघाटन किया. जिला परिषद सदस्य ददन पासवान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. स्वास्थ्य उपकेंद्र बनने से आसपास के गांवों के लोगों को प्राथमिक उपचार और जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी. मुखिया राजेश राजवंशी ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार समय की जरूरत है और यह भवन गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा. मौके पर संवेदक कैलाश यादव, सुभाष रंजन, रामाशीष यादव, रोहित सिंह, शहराज यादव, अखिलेश सिंह, रविंद्र सिंह, प्रवेश सिंह, रोशन सिंह, विमलेश सिंह, अनिल सिंह, जयप्रकाश सिंह, अर्जुन यादव, श्रीराम, कामेश्वर सिंह समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
मधुबाना में नये स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का शिलान्यास
मधुबाना में नये स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का शिलान्यास
