नौडीहा बाजार. प्रखंड क्षेत्र के तरीडीह पंचायत में सोमवार को चराई-टू-विशनपुर और ललगड़ा सहित चार स्थानों पर नये उप स्वास्थ्य केंद्रों का मुखिया व युवा कांग्रेस नेताओं ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना के बाद शिलापट्ट का अनावरण किया. मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस नेता प्रशांत किशोर ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है. इसके साथ ही उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की बात कही और चेताया कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मौके पर तरीडीह मुखिया गौतम कुमार, समाजसेवी संतोष पाठक, गुड्डू सिंह, आलोक यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.
चार नये उप स्वास्थ्य केंद्रों का हुआ शिलान्यास
चार नये उप स्वास्थ्य केंद्रों का हुआ शिलान्यास
