आरएसएस के पूर्व संघ चालक ध्रुव नारायण सिंह पंचतत्व में विलीन

आरएसएस के पूर्व संघ चालक ध्रुव नारायण सिंह पंचतत्व में विलीन

मेदिनीनगर ़ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व (द्वितीय ) विभाग संघ चालक व राजा भाऊ स्मृति न्यास के संस्थापक अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह का मंगलवार को कोयल नदी स्थित हरिश्चंद्र घाट पर दाह संस्कार किया गया. श्री सिंह भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह के पिता थे. हमीदगंज स्थित आवास से अंतिम यात्रा निकाली गयी. इसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, विधायक आलोक चौरसिया, डा ईश्वर सागर चंद्रवंशी, पलामू विभाग के जिला सह संघ चालक श्यामकिशोर सिंह सहित पलामू प्रमंडल के संघ से जुड़े पदाधिकारी दाह संस्कार में शामिल हुए. इसके पूर्व भारत माता चौक स्थित राजाभाऊ स्मृति भवन में पार्थिव शरीर को रखा गया. स्वयं सेवकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. जिला सह संघ चालक ने भगवा वस्त्र दे कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. पलामू विभाग के तीनों जिले के सैकड़ों स्वयंसेवकों ने कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की. पलामू जिला संघचालक व न्यास के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद कश्यप ने बताया की वे बाल्य काल से ही संघ से जुड़ गये थे. समय के साथ संघ कार्य में हमेशा सक्रिय रहे. आपतकाल के दौरान जेल में बंद स्वयंसेवकों को हर प्रकार की सहयता उपलब्ध करायी थी.अपने जीवन में संघ के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए विभाग संघचालक का भी दायित्व निर्वहन किया. सभी स्वयंसेवको के प्रति उनका आत्मीय लगाव था. सभी स्वयंसेवकों से मिलकर समस्या का समाधान करते थे. श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद परंपरा के अनुसार सभी स्वयंसेवकों ने उनके साथ संघ की प्रार्थना कर कार्यालय से उनके पार्थिव शरीर को विदा किया गया. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सह पलामू प्रमंडल प्रभारी विकास प्रीतम, विभाग संघ चालक जानकी नंदन राणा, सह विभाग संघ चालक सुभाष, विभाग कार्यवाह सत्येंद्र, तीनों जिला के संघ चालक दिनेश प्रसाद कश्यप, कांशी, धनंजय, प्रांत से राजीव सिंह, महेंद्र, अचल, ज्वाला, अवधेश, नगर संघ चालक मनीष वर्णवाल, नगर कार्यवाह डॉ प्रेमचंद व संघ परिवार के विभिन्न संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता व स्वयंसेवक मौजूद थे. दाह संस्कार में भाजपा के जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, महामंत्री ज्योति पांडेय, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, पूर्व डिप्टी मेयर मंगल सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष विजयानंद पाठक, कर्नल संजय सिंह, विनोद सिंह, युगुल किशोर, भोला सिंह, शिवकुमार मिश्रा, विजय ओझा, प्रदीप सिन्हा, सुदीप सिंह, जितेंद्र सिंह,बिट्टु सिंह, धनंजय सिंह, भाजपा नेता डा प्रेमजीत सिंह, दुर्गा जौहरी, गढ़वा जिलाध्यक्ष ठाकुर महतो, प्रेम सिंह, अलख पांडेय, मुकेश निरंजन सिन्हा सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >