शॉर्ट सर्किट से खलिहान में आग, 250 बोझा गेहूं खाक

आग ने घर को भी चपेट में लिया, दमकल ेने पाया आग पर काबू

उंटारी रोड. मलवरिया गांव में गुरुवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से खलिहान व उससे सटे एक घर में आग लग गयी. आग से खलिहान में रखा करीब 250 बोझा गेहूं जलकर नष्ट हो गया. आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते आग की लपटें बगल के सुनेश्वर रजवार के घर में पहुंच गयी. पूर्व पार्षद मनोज कुमार सिंह ने इसकी सूचना थाना व अग्निशमन विभाग को दी. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों व दमकल की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी कुछ जल चुका था. ग्रामीणों की तत्परता से अन्य घरों को आग से बचा लिया गया. आग मलवरिया के राधेश्याम राम, महेंद्र राम व सीताराम के खलिहान में लगी थी. जबकि सुनेश्वर के घर से सटे कईल रजवार व रामजीत रजवार के घर को किसी तरह जलने से बचा लिया गया. इस घटना में करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >