अंचल कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

अंचल कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

ऊंटारी रोड. प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बुधवार उस समय अफरा तफरी की स्थिति बन गयी, जब अंचलाधिकारी का चेंबर में आग लग गयी. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है. बताया गया कि अंचलाधिकारी के कार्यालय के वायरिंग में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और तार टूट कर गिर गया. बिजली का तार अंचलाधिकारी के कुर्सी पर गिर गया और देखते ही देखते आग लग गयी. आग लगने के बाद अंचल कर्मियों के सूझबूझ से तत्काल आग बुझायी गयी. तत्काल बिजली सप्लाई बंद कराया गया. इस कारण अंचल कार्यालय में आग से बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है. सभी दस्तावेज सुरक्षित है. हालांकि कुछ प्रिंटर एवं इलेक्ट्रॉनिक सामानों को नुकसान पहुंचा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >