कबरा कला गांव के तीन घरों में आग लगी

अनाज, कपड़ा समेत करीब एक लाख की संपत्ति खाक

हैदरनगर.

थाना क्षेत्र के कबरा कला गांव के तीन घरों में आग लगने से अनाज, वस्त्र, पशु चारा समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गया. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. जिन लोगों के घरों में आग लगी, उनमें राजेंद्र पाल, ललन पाल व पप्पू पाल का घर शामिल है. भुक्तभोगियों के मुताबिक आग लगने से करीब एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. भुक्तभोगियों ने घटना की सूचना हैदरनगर थाना को दे दी है. साथ ही बीडीओ सह सीओ से उचित मुआवजा देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >