रामपुर गोलीकांड में 17 नामजद सहित 25 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

रामपुर गोलीकांड में 17 नामजद सहित 25 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गोलीकांड में 17 नामजद सहित 25 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जानकारी के अनुसार मृतक के पिता मधु चौधरी ने राजेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, मंटू सिंह, बिन सिंह, मुनारिक सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, उमाकांत सिंह, चंदन सिंह, बादल सिंह, गोलू सिंह, मनीष सिंह, ललन सिंह, कुंदन सिंह, जयराम सिंह, रामस्वरूप सिंह, राणा सिंह को नामजद सहित 25 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. रामपुर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. मालूम हो कि शनिवार को चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर में आरोपियों ने जमीन विवाद में सुशीला कुंवर के घर को एस्बेस्टस चढ़ाने के दौरान गिरा दिया था. इसके बाद आरोपियों ने शनिवार दिन में 11 बजे फायरिंग की थी. जिसमें 30 वर्षीय सिकंदर चौधरी की मौत हो गयी थी. जबकि पांच लोग जख्मी हो गये थे. घायलों में 74 वर्षीय मधु चौधरी को लाठी डंडा से सिर व पैर में, 25 वर्षीय सकेंदर चौधरी को लाठी डंडा से सिर फटा, 27 वर्षीय संजय चौधरी के बायां जबड़े में गोली लगी, 18 वर्षीय यशवंत चौधरी को कंधा व पेट में गोली लगी है. जबकि लाठी डंडा से 35 वर्षीय उदय चौधरी घायल हैं. मामला 17 एकड़ 95 डिसमिल जमीन से जुड़ा हुआ है यह मामला 17 एकड़ 95 डिसमिल जमीन से जुड़ा हुआ है. घायल उदय चौधरी ने बताया कि यह झारखंड सरकार की जमीन है. इस जमीन पर 35 चौधरी परिवार के लोग पिछले 50 वर्षों से ज्यादा समय से रहते आ रहे हैं. जमीन का जोत कोड़ भी कर रहे हैं. लेकिन गांव के राजेंद्र सिंह व अन्य लोगों ने इसका जाली कागज बना लिया है. इन लोगों के द्वारा अब एक कट्ठा जमीन का एक लाख मांगा जा रहा है. इन्होंने जाली कागज बनाकर तेजू चौधरी को एक लाख रुपए कट्ठा जमीन दिया है. उसके बाद से सभी लोगों से पैसा मांगा जा रहा है. घटना के विरोध में ग्रामीणों ने रोड जाम किया था. बाद में पुलिस अधिकारियों ने समझा बुझाकर जाम को रोड से हटाया था. घटना में जख्मी मधु चौधरी के बयान के आधार पर 17 नामजद सहित 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि 17 नामजद लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस मामले के आरोपी के परिजनों का कहना है कि पुलिस द्वारा महिलाओं को हिरासत में लिया गया है. जबकि उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >