जमीन विवाद में मारपीट, दो महिलाएं घायल

महूदंडवा गांव की घटना, प्राथमिकी दर्ज

तरहसी.

तरहसी थाना क्षेत्र के पाठक पगार पंचायत अंतर्गत महूदंडवा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. इस घटना में दो महिलाएं घायल हो गयीं. आरोप है कि शबाना बीवी (पति सहीम अंसारी उर्फ राहील अंसारी) व उसकी विधवा ननद के साथ गांव के ही बरकत मियां, इस्लाम अंसारी (पिता बरकत मियां), जहुर मियां, नजरुन बीबी (पति मंसूर अंसारी), रिहाना बीबी, इस्लाम मुजाहिद अंसारी, लाडली खातून (पिता इस्लाम अंसारी) व अन्य लोगों ने लाठी-डंडे से वार कर सिर फोड़ दिया. ग्रामीणों ने घायलों को तरहसी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां उनका इलाज किया गया. इस संबंध में शबाना बीवी ने बरकत मियां व अन्य लोगों के खिलाफ थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. तरहसी थाना प्रभारी नीरज कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >