पड़वा. प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय लामीपतरा में शनिवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. सेवानिवृत प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार ठाकुर को विदाई दी गयी. विद्यालय के प्रधानाचार्य व सहकर्मियों ने सेवानिवृत्त शिक्षक को शॉल, श्रीफल व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. सेवानिवृक प्रधानाध्यपक प्रमोद कुमार ठाकुर ने सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया. उन्होंने कहा कि समय उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है. उन्होंने छात्रों को निरंतर मेहनत और अनुशासन का पाठ पढाया है. कहा कि पिछले तीन दशक से क्षेत्र के विधार्थी और अभिभावकों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ. डॉ भोला प्रजापति ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते, वे जहां भी रहते हैं शिक्षा का दान अनवरत करते रहते हैं. उन्होंने प्रमोद कुमार ठाकुर के 32 वर्षों तक बेदाग सेवाकाल की सराहना की. मौके पर विद्यालय के छात्रों ने सम्मान समारोह में स्वागत गान, नृत्य और विदाई गीत प्रस्तुत किया. मौके पर शिक्षक अंबिका महतो, हकीम अंसारी, संजय कुमार बैठा, नंदकुमार मेहता, रणजीत सिंह, गोपाल शरण पाठक,आनंद कुमार पांडेय, दिलीप सिंह, राजीव तिवारी, सतीश मेहता, कन्हाई मेहता सहित कई लोग मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.