मनीष कुमार की रिपोर्ट
Palamu: झारखंड में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर करीब 30 लाख रुपये मूल्य की अवैध और नकली विदेशी शराब का जखीरा बरामद किया है. इस दौरान पुलिस ने नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खैरादोहर पंचायत के अछुइया टांड इलाके में बंद घर से जेवी चॉइस के 750 एम एल के करीब 700 पेटी शराब को जब्त किया है. उत्पाद विभाग पलामू के इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि इस एरिया में अवैध अवैध शराब निर्माण कारोबार का धंधा चल रहा है.
इस सूचना के आधार पर नौडीहा बाजार पुलिस और उत्पाद विभाग पलामू के द्वारा संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया. इसमें जेवी चॉइस विदेशी शराब के नकली शराब करीब 750 एम एल के 700 पेटी बरामद किया गया. जिसका अनुमति राशि करीब 30 लाख का होगा.
ब्रांडेड के नाम परोसा जा रहा जहर
सुनसान जगह में छोटे से घर से जेवी चॉइस जैसी नामी कंपनियों के लेबल लगी नकली शराब बरामद हुई है. शुरुआती जांच में पता चला है कि यह शराब स्थानीय स्तर पर स्प्रिट और रंगों के इस्तेमाल से बनाई गई थी और इसे ऊंचे दामों पर खपाने की तैयारी थी. बरामद शराब की कुल बाजार कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है. इस छापेमारी अभियान में छतरपुर पुलिस इंस्पेक्टर द्वारिका राम नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी, दीपक कुमार मौजूद थे.
ये भी पढ़ें…
मेदिनीनगर में पाइपलाइन से पहुंचेगी रसोई गैस, सिलेंडर से मिलेगी राहत
चार साल की बच्ची के साथ 68 वर्षीय बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
