सुबह 11 से तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

सुबह 11 से तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

मेदिनीनगर. विद्युत विभाग में लाइन के मेंटेनेंस को लेकर रविवार सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इस संबंध में सहायक विधुत अभियंता अवधेश कुमार बख्शी ने बताया कि 33 केभी विद्युत शक्ति उप केंद्र सूदना शिफ्ट, विद्युत शक्ति उप केंद्र रेड़मा, फील्ड में अनुरक्षण कार्य, एसी स्वीच व पेड़ पौधों की टहनी की छंटनी का कार्य होने के कारण शहरी क्षेत्रों के रेड़मा फीडर, बाज़ार फीडर, इंडस्ट्रियल फीडर, हमीदगंज फीडर, डेडीकेटेड फीडर, कचहरी फीडर, मिनी बैरिया फीडर, न्यू पीएचडी फीडर, राँची रोड फीडर, हाउसींग कॉलोनी फीडर, जीएलए कॉलेज फीडर, ओल्ड पीएचडी से जुड़ें क्षेत्रों हाउसींग कॉलोनी, रेड़मा, रांची रोड, जीएलए कॉलेज, पांकी रोड़, ब्राईटलैण्ड, बाईपास रोड़, दो नंबर टाउन, कान्दु मुहल्ला, बेलवाटीकर, नयी मुहल्ला, भूसी, आबादगंज, कुन्जरा पट्टी, अघोर आश्रम हमीदगंज, सुदना पश्चिमी, कुंड मोहल्ला, पहाड़ी मोहल्ला, पुलिस लाइन रोड, शांतिपुरी, मुस्लिम नगर, पनेरी गली, बाजार क्षेत्र, शिवाजी मैदान, कचहरी कैंपस, साहित्य समाज चौक, हॉस्पिटल रोड, कनीराम चौक क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >