सतबरवा. सतबरवा प्रखंड स्थित धावाडीह गांव के दुर्गा मंदिर में स्थापित मूर्ति की आठवीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी. इस अवसर पर 24 घंटे का अखंड कीर्तन के बाद लोगों के बीच महाप्रसाद वितरण किया गया. इसमें आसपास गांव के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादव ने बताया कि मंदिर की स्थापना वर्षगांठ प्रत्येक वर्ष मनायी जाती है. उन्होंने बताया कि पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व विदेश सिंह के देखरेख में मंदिर का निर्माण कराया गया. मौके पर लक्ष्मण यादव, अनुज चंद्रवंशी, विजय पाठक, उमेश यादव, रामस्वरूप राम, नीरज पासवान समेत कई लोग मौजूद थे.
धावाडीह में दुर्गा मंदिर की आठवीं वर्षगांठ मनी
धावाडीह में दुर्गा मंदिर की आठवीं वर्षगांठ मनी
