ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, दो घायल

नेऊरा-रामगढ़ मुख्य पथ पर बलथरवा के समीप हुआ हादसा, घायलों में पिता-पुत्र शामिल

चैनपुर. थाना क्षेत्र के नेऊरा-रामगढ़ मुख्य पथ पर बलथरवा के समीप सोमवार की शाम करीब 5:30 बजे ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गयी. जबकि ट्रैक्टर पर सवार दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गये. ट्रैक्टर चालक पप्पू सिंह (35 वर्ष) चैनपुर थाना क्षेत्र के नेनुआ गांव का रहने वाला था. जबकि घायल 50 वर्षीय विजय सिंह व 25 वर्षीय लखन सिंह भी नेनुआ गांव के ही रहने वाले हैं. सभी लोग छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज से ट्रैक्टर पर छड़ लोडकर अपने घर नेनुआ आ रहे थे. इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बलथरवा गांव के समीप सड़क किनारे पलट गया. जिसमें चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि दो अन्य पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. चैनपुर पुलिस ने पप्पू सिंह के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है. साथी घटना की छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >