डीआइजी ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

डीआइजी ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

मेदिनीनगर. पलामू डीआइजी किशोर कौशल ने गुरुवार को जीएलए कॉलेज परिसर में बनाये गये मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया. मालूम हो कि नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत 27 फरवरी मतगणना होना है. जिले के जीएलए कॉलेज के बहुउद्देश्यीय परीक्षा भवन में मतगणना केंद्र बनाया गया है. इस केंद्र पर मेदिनीनगर नगर निगम, विश्रामपुर नगर परिषद, हुसैनाबाद, हरिहरगंज व छतरपुर नगर पंचायत का मतगणना होना है. प्रत्येक निकाय के लिए अलग अलग मतगणना हॉल बनाया गया है. डीआइजी ने सभी मतगणना हॉल के बाहर व भीतर आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त किया. उन्होंने मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था की, सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापन, मतगणना टेबल, मतगणना परिणाम, मतगणना कार्य का पर्यवेक्षण, पुलिस बलों की तैनाती, विधि- व्यवस्था संधारण की व्यवस्था सहित आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष मतगणना के लिए बेहतर विधि व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >