पलामू के सहदेवा में बहुत जल्द खुलेगा डिग्री कॉलेज:वित मंत्री राधाकृष्ण किशोर

पाटन के सहदेवा में डिग्री कॉलेज की स्थापना और जर्जर सड़क के निर्माण को लेकर मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बड़ी घोषणा की है। जानिए पूरी खबर विस्तार से।

पलामू. पाटन प्रखंड के सहदेवा में बहुत जल्द डिग्री कॉलेज की स्थापना, सिरमा से सहदेवा होते हुए लेस्लीगंज तक की जर्जर सड़क पथ निर्माण विभाग से बहुत जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा. उक्त बातें राज्य के वित सह संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कही. मंत्री श्री किशोर किशुनपुर में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में में बोल रहे थे.

दस अरब की दिलाई स्वीकृति

उन्होंने कहा कि अमानत बाराज का निर्माण कार्य पिछले कई वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ था. लेकिन उसे शुरू कराने की दिशा में किसी जनप्रतिनिधि ने पहल नहीं किया. उसे मंत्री बनने के बाद करीब दस अरब की स्वीकृति दिलाई है. मंत्री श्री किशोर ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन की सरकार बेहतर कार्य कर रही है. मौके पर सीओ आशीष कुमार, रमेश सिंह, अजय पासवान, संतोष पासवान, अखिलेश पासवान, निरंजन पासवान, गोपाल पासवान, ललन पासवान, जयशंकर प्रसाद मौजूद थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मेंद्र पासवान ने की.

ये भी पढ़ें: पलामू संसदीय क्षेत्र को रेलवे की सौगात: शेरघाटी-कजरी नई रेल लाइन को रेलवे बोर्ड की मंजूरी, ₹2,627 करोड़ होंगे खर्च


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >