पलामू: पानी की तलाश में जंगल से भटककर आए हिरण के झुंड, कुत्तों ने एक को मार डाला

Palamu News: पलामू में जंगल से भटककर शहर पहुंचे हिरणों के झुंड में से एक हिरण कुत्तों के हमले में मारा गया. वन विभाग ने शव को कब्जे में ले लिया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

पलामू से निखिल सिन्हा की रिपोर्ट 

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह जंगल से भटककर हिरणों का झुंड शहर की ओर पहुंच गया. जहां कुत्तों ने एक हिरण को जख्मी कर दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 12 की संख्या में हिरण का झुंड हाई स्कूल के मैदान में पहुंच गए. जिनमें एक हिरण झुंड से बिछुड़कर सोनार मुहल्ला में पहुंच गया. जहां कुत्तों ने घेरकर हिरण को जख्मी कर दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. 

वन विभाग को दी सूचना 

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी. घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम हिरण को अपने साथ ले गई. 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा 

प्रभारी वनपाल लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि जंगल से भटक कर आए हिरणों के झुंड में एक हिरण भटक गया था, जहां कुत्तों ने हमलाकर जख्मी कर दिया, जिसे उसकी मौत हो गई. वन विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि फिलहाल हिरण का पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया की जा रही है. आसपास के इलाकों से स्थिति का जायजा लिया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हिरण की मौत की असली वजह का पता चल पाएगा. उन्होंने बताया कि गर्मी को देखते हुए पूर्वी वन क्षेत्र में जानवरों के पानी पीने के लिए 15 नाले बनाए गए हैं. जिसमें जंगली जानवर और  मवेशियों के पीने के लिए पानी की व्यवस्था की गई है. गर्मी के दिनों में चारा की कमी होने की वजह से जानवर भटकते रहते हैं. वहीं आसपास के क्षेत्र में सभी डैम और चैक डैम में भी जानवरों के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध है. ऐसा प्रतीत होता है कि महुअरी क्षेत्र के जंगल से भटक कर हिरणों का झुंड छतरपुर पहुंचा. 

फसलों को नुकसान 

आसपास के इलाके के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से नीलगाय, बंदर, लंगूर, हिरण आदि जानवर भोजन और पानी की तलाश में गांव की और आ जा रहे हैं. जानवरों के झुंड आने से इलाकों में लगी खेती का भी लगातार नुकसान हो रहा है.

यह भी पढ़ें: संकट में रांची का HEC: वेतन बकाया और नए वर्क ऑर्डर न मिलने से बिगड़े हालात, बड़े अधिकारियों ने भी छोड़ा साथ

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट की चेतावनी: सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन न मिली तो रूकेगा नगर विकास सचिव का वेतन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >