होली त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय

होली त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय

मेदिनीनगर. तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम की अध्यक्षता में होली त्योहार को लेकर शांति समिति सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. बैठक में होली त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया. थाना प्रभारी श्री राम ने सरकारी गाइड लाइन के अनुसार त्योहार मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि त्योहार में किसी तरह का हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि पुलिस की असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रहेगी. उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करेंगे. अन्यथा वैसे लोगों को चिह्नित कर पुलिस करवाई करेगी. बैठक के अंत में एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गल्ले मिले. मौके पर गिरवर सिंह, गोपाल प्रसाद, अनुज सिंह, अनिल सिंह, इस्लामुल अंसारी, तौफीक अंसारी, दिलीप पांडेय, अरविंद साव, बहादुर सिंह, खुर्शीद समेत अन्य कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >