धूमधाम से दुर्गोत्सव मनाने का निर्णय

धूमधाम से दुर्गोत्सव मनाने का निर्णय

मेदिनीनगर. शहर के सूदना अघोर आश्रम रोड स्थित शिव महावीर मंदिर में शांति विकास संघ की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रकाश कुमार ने की. बैठक में श्री दुर्गा पूजा महोत्सव के आयोजन को लेकर कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा किया गया. तय किया गया कि भक्तिभाव के साथ धूमधाम से दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जायेगा. पूजा महोत्सव की तैयारी शुरू करने का निर्णय लिया गया. बताया गया कि मा दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा व पूजा पंडाल बनेगा. महोत्सव को सफल बनाने के लिए पूजा समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों का चयन किया गया. सर्वसम्मति से संजय कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, प्रकाश कुमार सचिव, प्रमोद गुप्ता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गयी. सुनील राम उपाध्यक्ष, अमन कुमार सह सचिव,विनोद कुमार उप कोषाध्यक्ष बने. इसी तरह पूर्व मुखिया सत्येंद्र तिवारी, विजय तिवारी, राघव ठाकुर,धनंजय पांडेय,बबलू उपाध्याय,लक्ष्मण राम,रविन्द्र,रामजी सोनी, मुद्रिका सिंह,राजेश गुप्ता,रामचंद्र पासवान,बच्चू मिस्त्री को संरक्षक बनाया गया. जबकि अविनाश,सत्येंद्र ठाकुर,संतोष गुप्ता,अनुज ठाकुर,राजकुमार पासवान पूजा संयोजक बने. दिलीप पाठक,बबलू तिवारी,बसंत दुबे,विनोद,मनोज, मुन्ना गुप्ता प्रधान कैप्टन और अर्जुन राम, रामप्यारे राम, मूर्तिकार संजय, पीटर सिंह, राजू मिश्रा, मनोज पासवान को कैप्टन बनाया गया. झंडोत्तोलन को लेकर बैठक आठ को मोहम्मदगंज. प्रखंड सभागार में सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर शुक्रवार को बैठक होगी. बैठक के दौरान सभी संस्थानों में झंडोत्तोलन का समय का निर्धारित किया जायेगा. यह जानकारी बीडीओ सह सीओ रणवीर कुमार ने दी है. उन्होंने बताया की प्रखंड के सभी संस्थानों के पंचायत प्रतिनिधि को बैठक की सूचना भेजी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >