पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

तरहसी थाना क्षेत्र के गुरहा गांव के समीप एक युवक का लटकता हुआ शव बरामद किया गया है. युवक की पहचान भंडरी गांव के देवेंद्र पाठक के 25 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार पाठक के रूप में की गयी है.

तरहसी : तरहसी थाना क्षेत्र के गुरहा गांव के समीप एक युवक का लटकता हुआ शव बरामद किया गया है. युवक की पहचान भंडरी गांव के देवेंद्र पाठक के 25 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार पाठक के रूप में की गयी है.आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक की हत्या करने के बाद उसे पेड़ से लटका कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है.

शव को देखने से यह प्रतीत होता है कि उसे लोहे के रड से बुरी तरह पीटा गया है. मृतक के पिता देवेंद्र पाठक ने बताया कि उनका पुत्र अविनाश कुमार पाठक सुबह 10 बजे घर से खाना खाकर बाइक से निकला था.

जहां तक उन्हें जानकारी है उनके पुत्र का किसी से कोई झगड़ा नहीं था. वहीं घटनास्थल के इर्द-गिर्द मौजूद कुछ महिलाओं ने बताया कि सुबह 11 बजे तक वे लोग उसी जगह से महुआ का फल (डोरी) चुनकर लौटी थी.उस समय वहां कोई भी शव नहीं था.घटना का अंजाम सुबह 11:00 बजे के बाद ही दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है.घटनास्थल पर मौजूद एसआई संजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

Posted by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >