डीसी एसपी ने किया परेड के पूर्वाभ्यास का निरीक्षण

डीसी एसपी ने किया परेड के पूर्वाभ्यास का निरीक्षण

मेदिनीनगर. पलामू में राष्ट्रीय त्योहार गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाने की तैयारी चल रही है. जिला प्रशासन ने गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन पुलिस स्टेडियम में किया है. गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह की तैयारी अंतिम चरण में है. समारोह में सशस्त्र बल, एनसीसी कैडेट सहित अन्य प्लाटूनों के द्वारा परेड प्रस्तुत किया जायेगा. परेड को लेकर 17 जनवरी से पुलिस स्टेडियम में विभिन्न प्लाटूनों का पूर्वाभ्यास शुरू हुआ था. शनिवार को प्रभारी सार्जेंट मेजर सुरेश राम के नेतृत्व में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया. पलामू डीसी समीरा एस व एसपी रीष्मा रमेशन ने परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया. इस दौरान डीसी एसपी ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी की समीक्षा किया.साथ ही पूर्वाभ्यास परेड की सलामी ली. इस दौरान सीएम उत्कृष्ट बालिका विद्यालय (केजी स्कूल) की छात्राओं ने राष्ट्र गान प्रस्तुत किया. जबकि शिक्षक संजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में बीसीसी मिशन स्कूल की छात्राएं बैंड पर राष्ट्रीय धुन बजा रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >