शिव मंदिर परिसर में सांंस्कृतिक कार्यक्रम

शिव मंदिर परिसर में सांंस्कृतिक कार्यक्रम

सतबरवा. प्रखंड क्षेत्र के घुटुआ पंचायत के पिंडरा गांव में महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर परिसर में संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ.इसका उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव वआशीष सिन्हा ने किया. मौके पर अजय उरांव ने कहा कि महाशिवरात्रि सनातन धर्म में एक पवित्र त्योहार है, जिसे पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. भगवान शंकर देवों के देव महादेव है, उनकी कृपा से हम सबों का कल्याण होता है. आशीष ने कहा कि भगवान शंकर ने देवताओं तथा मानव कल्याण के लिए विषपान किया था. आज ही के दिन माता पार्वती व भगवान शंकर का विवाह हुआ था. मौके प्रवेश यादव, अशर्फी यादव, राजा राम सिंह, अगहन सिंह, पंचु सिंह, संतोष सिंह, प्रमोद सिंह, साहेब सिंह, नीलम सिंह, शंभु ठाकुर, कुंज बिहारी ठाकुर, मनीष यादव, संजय यादव, अरविंद यादव सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >