पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, एक अपराधी घायल

पलामू के बैरिया के पास पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक अपराधी घायल हो गया. घायल अपराधी ने पुलिस का सर्विस रिवॉल्वर छीनने का प्रयास भी किया.

पलामू: मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के बैरिया के पास रेलवे लाइन किनारे पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक अपराधी सुमित कुमार (29 वर्ष) घायल हो गया है. जानकारी के अनुसार पुलिस उसे गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हथियार बरामद करने जा रही थी. इसी दौरान उसने एक एसआई का सर्विस रिवॉल्वर छीन लिया और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी. इसके बाद उसे इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Liquor Scam: पूर्व अफसरों से पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर बढ़ा जांच का दायरा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra shekhar singh

चंद्रशेखर सिंह प्रभात खबर से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने लंबे समय से पत्रकारिता करियर में क्राइम, सामाजिक मुद्दों और राजनीति से जुड़े विषयों पर व्यापक रूप से काम किया है. मेदिनीनगर (पलामू) में जमीनी स्तर की पत्रकारिता में इनकी खास पकड़ रही है. समाज से जुड़े महत्वपूर्ण और अनदेखे मुद्दों को सामने लाने, आम लोगों की समस्याओं को आवाज देने और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने के लिए वह जाने जाते हैं. अपराध और राजनीति से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक बदलाव और जनहित के मुद्दों पर भी लगातार काम किया है. क्राइम रिपोर्टिंग, सामाजिक सरोकार और राजनीतिक पत्रकारिता उनके प्रमुख कार्यक्षेत्र रहे हैं. तीन दशकों के अनुभव के दौरान उन्होंने बदलते मीडिया परिदृश्य और पत्रकारिता के तौर-तरीकों को करीब से देखा और समझा है. उनकी पत्रकारिता में जमीनी अनुभव, सामाजिक मुद्दों की समझ और तथ्यपरक रिपोर्टिंग को विशेष महत्व मिलता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >