Jharkhand News: लेवी लेने पहुंचे भाकपा माओवादी को पुलिस ने धर दबोचा, अंधेरे में भाग निकला दूसरा नक्सली

Jharkhand News: नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य नान्हू राम को पलामू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अंधेरे के कारण दूसरा नक्सली फरार हो गया.

Jharkhand News: झारखंड की पलामू पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ आज बड़ी सफलता हासिल हुई है. पुलिस ने लेवी वसूलने पहुंचे नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य नान्हू राम को गिरफ्तार कर लिया है. इस दौरान दूसरा नक्सली अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. पुलिस को लेवी के लिए रात में इनके पहुंचने की गुप्त सूचना मिली थी. इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की.

झारखंड की पलामू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की और नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य नान्हू राम को गिरफ्तार कर लिया है. पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के बटाने नदी पुल के पास नक्सली रात को 10 बजे लेवी वसूलने पहुंचे थे. पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नक्सली को धर दबोचा. हालांकि रात के कारण अंधेरे का फायदा उठाकर दूसरा नक्सली भाग निकला.

Also Read: डालमिया सीमेंट का शिलान्यास समारोह: CM हेमंत सोरेन ने उद्योगपतियों को किया आमंत्रित, रोजगार को लेकर कही ये बात

पलामू पुलिस ने गुप्त सूचना पर रात 10 बजे कार्रवाई की और एक नक्सली नान्हू राम को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन रात के अंधेरे का फायदा उठाकर दूसरा नक्सली नारायण यादव भागने में सफल रहा. गिरफ्तार नक्सली नान्हू राम क्रशर में आग लगाने व लेवी मांगने जैसी कई घटनाओं में शामिल रहा है. पुलिस को उसकी तलाश थी.

Also Read: Jharkhand News: स्कूल का मुंह तक नहीं देखा, लेकिन कैलकुलेटर से भी तेज हैं अंश राज, सूर्य से है बेहद प्यार

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >