आपसी विवाद में चचेरे भाई की चाकू मारकर हत्या

आपसी विवाद में चचेरे भाई की चाकू मारकर हत्या

प्रतिनिधि : नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खैरादोहरा पंचायत के बेलवाटाड टोला के प्रदीप भुइयां ने चचेरे भाई बाबूलाल भुइयां की चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना बुधवार रात्रि की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार दो माह पूर्व दिल्ली में दोनों मजदूरी करने गये हैं. होली की रात प्रदीप व बाबूलाल के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गयी. दोनों शराब के नशे में थे. नोंकझोंक में प्रदीप ने बाबूलाल पर चाकू से वार कर दिया. साथ में गये गांव के मजदूर आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी परिजनों को मिली. मृतक के चार बच्चे है. बाबूलाल भुईयां के बड़ा बेटे की अप्रैल में शादी होनी थी. दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. दिल्ली पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद नौडीहा बाजार पुलिस को शनिवार तक शव भेजेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >