महिला थाना प्रभारी व पीएलवी के प्रयास से सुलझा दंपती विवाद

महिला थाना प्रभारी व पीएलवी के प्रयास से सुलझा दंपती विवाद

मेदिनीनगर. महिला थाना व पीएलवी इंदू भगत के पहल पर पिछले दिनों से चल रहे पति पत्नी विवाद को सुलझा लिया गया है. इस मामले को सुलझाने में थाना प्रभारी रूपा बाखला व एएसआइ संजय कुमार ने बेहतर प्रयास किया. जिसके बाद दोनों पति-पत्नी साथ रहने पर सहमत हुए. मालूम हो कि पड़वा थाना के मुड़कटवा गांव के अंतो देवी ने पति अरविंद राम, सास संनपतिया कुंवर, ननद रूपा कुंवर के खिलाफ मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया था. अंतो देवी की शादी पांच वर्ष पूर्व अरविंद राम के साथ हुई थी. उसका एक लड़का व एक लड़की है. अंतो देवी एक वर्ष से मायके में रह रही थी. 27 जनवरी 2026 को महिला थाना में अंतो देवी ने आवेदन देकर पति, सास व ननद द्वारा मारपीट करने व प्रताड़ित करने का आरोप लगायी थी, जिसके आलोक में चार फरवरी 2026 को दोनों पक्षों को थाना में बुलाया गया. दोनों पक्षों के बीच इंदु भगत के प्रयास से मध्यस्थता कराया गया और दोनों साथ रहने पर सहमत हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >