दो गुटों में झड़प, चार बाइक क्षतिग्रस्त

कजरूकला में गुरुवार देर शाम की घटना

पांडू.

कजरु कला गांव में दो गुटों के बीच झड़प हो गयी. जिसमें चार बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. घटना गुरुवार देर शाम करीब 7:45 बजे की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार रतनाग व रबरा गांव के 10-12 बाइक पर सवार युवक जुलूस की शक्ल में धार्मिक नारा लगाते हुए कजरु कला की गली में आगे बढ़ रहे थे. इसी दौरान एक धार्मिक स्थल के पास पहुंचते ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी गयी. जिसके बाद कुछ युवक अपनी बाइक छोड़कर भाग गये. इस दौरान मारपीट करने वालों ने चार बाइक को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया. इसकी सूचना मिलने के बाद सीओ रणबीर कुमार व थाना प्रभारी कुमार सौरभ दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मामले को शांत कराया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >