मोहम्मदगंज. थाना क्षेत्र के बटौवा गांव में मंगलवार की रात मामूली विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये .सभी घायलों का इलाज एमएमसीएच में चल रहा है. इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है, जिसमें कुल 38 लोगों को आरोपी बनाया गया है.थाना प्रभारी नारायण सोरेन के अनुसार, पहले पक्ष से 11 नामजद व 20 अज्ञात और दूसरे पक्ष से सात नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गयी है.
दो गुटों के बीच मारपीट, 18 नामजद
दो गुटों के बीच मारपीट, 18 नामजद
