बच्चों ने की मां सरस्वती की आराधना

बच्चों ने की मां सरस्वती की आराधना

पड़वा. शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र में विद्या, बुद्धि और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से मनायी गयी. प्रखंड के विभिन्न गांवों में विद्यार्थियो ने मां की आराधना विधि विधान से किया. नन्हे मुन्हें बच्चों सहित हाई स्कूल और कॉलेज के बच्चों ने अपने अपने गांव के स्कूल या सार्वजनिक स्थानों पर मूर्ति स्थापित कर पूजा किया. पुरोहित ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा करायी. पंडालों में बुंदिया, गाजर, मटर का प्रसाद वितरण किया गया. प्रखंड के कोकरसा, कजरी, बटसारा, कठौतिया, सिक्का, गड़ीखास, पड़वा, कोलियरी मोड आदि गांव में पूजा किया गया. मौके पर पुरोहित अजय मिश्रा,रिषभ दुबे, मुकेश सिंह, मंटू विश्वकर्मा, आराध्या, अतुल, राज, टिशू,स्वाती,खुशी सहित दर्जनों बच्चो ने पूजा अर्चना किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >