बसपा ने किया हुसैनाबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष को सम्मानित

बसपा ने किया हुसैनाबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष को सम्मानित

मेदिनीनगर. शुक्रवार को स्थानीय परिसदन के सभागार में बहुजन समाज पार्टी की पलामू जोन की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बसपा के पलामू जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने की. बैठक में पार्टी के सांगठनिक ढांचा को मजबूत बनाने और बसपा के संस्थापक कांशी राम की जयंती मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया. तय किया गया कि 15 मार्च को बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक काशीराम जी की जयंती धूमधाम से मनायी जायेगी. शहर के बजराहा स्थित रमाबाई अस्पताल परिसर में समारोह का आयोजन किया जायेगा. बैठक में मुख्य अतिथि बसपा के प्रदेश प्रभारी नर्मदा प्रसाद अहिरवार, प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार, प्रदेश महासचिव अभिमन्यु सिंह, पूर्व विधायक शिवपूजन मेहता, मोहम्मद शेर अली,नंदा पासवान, चंद्रशेखर दास ने विचार व्यक्त किया. बैठक में हुसैनाबाद नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार भारती को सम्मानित किया गया. मौके पर बिनोद कुमार सोनी, मुनेश्वर राम, हरदयाल सिंह, सोहेल हक, अजय कुमार, रमेश राम, प्रणव कुमार, रवि शंकर, कुमार आशीष, नथुनी राम, आशीष सक्सेना सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >