ब्राइटर माइंड होगा समर कैंप का मुख्य आकर्षण : रेणु गोयल

ब्राइटर माइंड होगा समर कैंप का मुख्य आकर्षण : रेणु गोयल

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

नावाटोली स्थित लिलिपुट स्कूल में 17 मई से वार्षिक समर कैंप का आयोजन किया जायेगा. स्कूल की चेयरपर्सन रेणु गोयल ने बताया कि लिलिपुट स्कूल पिछले 17 वर्षों से सफलतापूर्वक समर कैंप आयोजित कर रहा है इस वर्ष यह कैंप 17 मई (रविवार) से शुरू होकर 26 मई तक चलेगा. यह जानकारी प्रेस कांफ्रेंस में दी. कैंप में तीन वर्ष और उससे अधिक आयु के बच्चे भाग ले सकते हैं. बच्चों की सुविधा और बेहतर सीखने के लिए उन्हें दो अलग-अलग ग्रुप्स में बांटा गया है. बच्चों के लिए वाहन (ट्रांसपोर्ट) की सुविधा भी उपलब्ध करायी जायेगी. प्राचार्य अनुज सिंह ने कहा कि बड़े शहरों की तर्ज पर बच्चों को गर्मी में मस्ती और सीखने का माहौल मिलेगा. इस साल की प्रमुख एक्टिविटीज में पूल पार्टी, वाटर गेम्स, फनी वॉक और कैप्टीवेटिंग गेम्स शामिल है.कौशल विकास में – पर्सनालिटी डेवलपमेंट, फोटोग्राफी, न्यूज रिपोर्टिंग और माइक सेशन होगा. उन्होंने बताया कि मुख्य केंद्र ब्राइटर माइंड एक्टिविटी होगा. इसके लिए कानपुर शहर से प्रशिक्षक आयेंगे. बच्चों आंख पर पट्टी बांधकर और सूंघकर भी कलर भी पहचान सकते हैं. साथ ही किताब भी पढ़ सकते हैं. डायरेक्टर राजीव गोयल ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास व व्यक्तित्व को निखारना ही उद्देश्य है. समर कैंप में भीषण गर्मी के बावजूद बच्चे यहां आकर ताजगी और नयी ऊर्जा महसूस करेंगे. मौके पर कोर्डिनेटर राखी सिंह, मन्नत सिंह बग्गा, अश्विनी कुमार, फ़लक आफ़रीन,गणेश सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >