पलामू में यूरिया खाद की कालाबाजारी, 40 बोरी यूरिया जब्त

पुलिस ने 40 बोरी यूरिया 40 बोरी किया यूरिया जब्त. परिवहन से संबंधित कोई कागजात भी प्रस्तुत नहीं किया गया

हुसैनाबाद़ यूरिया खाद की किल्लत से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं दूसरी तरफ खाद की कालाबाजारी का मामला सामने आया है.

हुसैनाबाद पुलिस ने गुरुवार सुबह शहर के दिनेश सिंह चौक के समीप बिनोद साव के दुकान के पास खड़े यूरिया लदे पिकअप को जब्त कर थाना लाया ले आयी. पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर वाहन चालक और दुकानदार गोलमटोल जवाब देने लगे.

परिवहन से संबंधित कोई कागजात भी प्रस्तुत नहीं किया गया. इस संबंध में हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी को जानकारी दी गयी है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >