Bishrampur Vidhan Sabha Result 2024: राजद के नरेश प्रसाद सिंह ने बीजेपी के रामचंद्र चंद्रवंशी को दी मात

Bishrampur Chunav Result 2024 : विश्रामपुर विधानसभा से 3 बार जीत चुके झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी का क्या हुआ? जीते या चूके. पढ़ें.

Bishrampur Vidhan Sabha Result 2024: झारखंड विश्रामपुर विधानसभा सीट से राजद के नरेश प्रसाद सिंह ने रामचंद्र चंद्रवंशी को पराजित कर दिया. इस चुनाव में नरेश प्रसाद ने रामचंद्र चंद्रवंशी को 14587 मतों से पराजित किया. नरेश प्रसाद सिंह को कुल 74338 वोट मिले, जबकि रामचंद्र चंद्रवंशी को 59751 वोटों से ही संतोष करना पड़ा. इस सीट से तीसरे स्थान पर बसपा के राजेश मेहता रहे. उन्हें कुल 24272 वोट मिले.

इंडिया के 2 उम्मीदवार लड़ गए विश्रामपुर में

झारखंड में इस बार विधानसभा का चुनाव 2 गठबंधनों (NDA vs INDIA) के बीच लड़ा गया. हालांकि, पलामू प्रमंडल की -77 बिश्रामपुर विधानसभा सीट पर दो गठबंधन की लड़ाई को INDIA के एक घटक दल के एक प्रत्याशी ने त्रिकोणीय बना दिया.

विश्रामपुर विधानसभा सीट पर 63.06 फीसदी हुआ मतदान

विश्रामपुर विधानसभा सीट पर इस बार कुल 3,59,702 मतदाता थे. इनमें 1,87,022 पुरुष मतदाता और 1,72,680 महिला मतदाता थीं. कोई थर्ड जेंडर वोटर इस क्षेत्र में नहीं था. झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 13 नवंबर को यहां वोटिंग हुई. 63.06 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. मतदान करने वालों की कुल संख्या 2,26,845 थी. 1,09,151 पुरुष और 117694 महिलाओं ने मतदान किया.

2014 से लगातार भाजपा के टिकट पर जीत रहे हैं रामचंद्र चंद्रवंशी

वर्ष 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव में विश्रामपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वर्तमान विधायक और झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी एक बार फिर चुनाव के मैदान में थे. उनके खिलाफ झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने कांग्रेस के सुधीर कुमार को INDIA का संयुक्त उम्मीदवार बनाया. महागठबंधन के घटक दल राष्ट्रीय जनता दल के दूसरे उम्मीदवार भी मैदान में उतर गए और इस सीट पर कांग्रेस और राजद के बीच दोस्ताना संघर्ष हो गया.

विश्रामपुर विधानसभा सीट पर इन पार्टियों ने उतारे थे अपने प्रत्याशी

इस विधानसभा सीट पर जिन दलों ने अपने उम्मीदवार उतारे थे, उनमें राष्ट्रीय जनता दल, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक), हिंदुस्तानी अवाम मंच (यूनाइटेड), आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और जागरूक जनता पार्टी शामिल हैं. विश्रामपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे 17 उम्मीदवारों में 8 निर्दलीय थे.

3 बार विश्रामपुर के विधायक चुने गए रामचंद्र चंद्रवंशी

विश्रामपुर विधानसभा सीट पर इसके पहले 3 बार रामचंद्र चंद्रवंशी जीत चुके हैं. वर्ष 2005 में उन्होंने यह सीट राजद के टिकट पर जीती थी. बाद में 2014 में वह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े और जीते. फिर 2019 में भी उन्होंने यह सीट भाजपा की झोली में डाल दी. वर्ष 2024 के चुनाव में उनको भाजपा ने फिर से अपना उम्मीदवार बनाया था.

विश्रामपुर विधानसभा सीट पर ये 17 लोग लड़ रहे थे चुनाव

क्रम सं.उम्मीदवारों के नामपार्टी का नाम
1.नरेश प्रसाद सिंहराष्ट्रीय जनता दल
2.राजेश मेहताबहुजन समाज पार्टी
3.रामचंद्र चंद्रवंशीभारतीय जनता पार्टी
4.सुधीर कुमारकांग्रेस
5.अंजु सिंहसमाजवादी पार्टी
6.मनोज कुमार रविपीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
7.विनीत कुमारहिंदुस्तानी अवाम मंच (यूनाइटेड)
8.सिराजुद्दीन खानआजाद समाज पार्टी (कांशीराम)
9.सुदीप्त कुमार शर्माजागरूक जनता पार्टी
10.अनिल मिस्त्रीनिर्दलीय
11.जागृतिनिर्दलीय
12.पुष्प रंजननिर्दलीय
13.ब्रह्मदेव प्रसादनिर्दलीय
14.मसरूर अहमद खाननिर्दलीय
15.महावीर सिंह चंद्रवंशीनिर्दलीय
16.राजीव रंजन पांडेयनिर्दलीय
17.लक्ष्मण सिंहनिर्दलीय
स्रोत : चुनाव आयोग (Election Commission of India)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >