ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत

ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत

रमकंडा (गढ़वा) : रमकंडा-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर बहेराखाड़ गांव के समीप मंगलवार सुबह 10:00 बजे ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गयी. ईंट लदे ट्रैक्टर ने इन्हें पीछे से टक्कर मारी और खुद भी पलट गया. हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक भाग गया. मृतकों की पहचान भंडरिया थाना क्षेत्र के जमौती गांव निवासी अर्जुन तिर्की(66) और उनकी बेटी इंदूबाला (15) तिर्की के रूप में हुई है.

मंगलवार सुबह अर्जुन तिर्की अपनी बेटी को लेकर उसकी मैट्रिक परीक्षा का प्रमाण पत्र लेने पलामू के शाहपुर स्थित सहोदय विद्या मंदिर जा रहे थे. बहेराखांड गांव के समीप ईंट लादकर जा रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इसके बाद ट्रैक्टर भी बेकाबू हो गया और सड़क के किनारे पलट गया.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक साथ दो ट्रैक्टर ईंट लादकर मेदिनीनगर की ओर जा रहे थे. दोनों ट्रैक्टर चालक एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगे हुए थे. इसी दौरान बाइक से गुजर रहे अर्जुन तिर्की और ��नकी बेटी ट्रैक्टर की चपेट में आ गये. दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वहां से फरार हो गया. रामगढ़ थाना प्रभारी घुमा किस्कू ने बताया कि उक्त ट्रैक्टर रामगढ़ थाना क्षेत्र के सरहुआ गांव निवासी गौरीशंकर साव का है.

post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >