कार ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

कार ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

पड़वा. थाना क्षेत्र के कजरी पंचायत सचिवालय स्थित औरंगाबाद-मेदिनीनगर मुख्य सड़क पर पीछे से आ रही कार ने बाइक सवार को रौंदते हुए निकल गयी. इसमें बाइक सवार विश्रामपुर थाना क्षेत्र के बारिगांवा के 45 वर्षीय विवेकानंद दुबे की मौत हो गयी. घटना बुधवार की रात करीब 8:30 बजे की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री दुबे गांव से मेदिनीनगर लौट रहे थे. इसी क्रम में पीछे से आ रही कार ने बाइक को धक्का मार दी. आवाज सुनकर आसपास के लोग घर से निकले, तो देखा कि कार बाइक व चालक को घसीटते लेते जा रहा था.करीब 10 मीटर जाने के बाद चालक गिर गया. जबकि बाइक कार में फंस गया, जिसे 500 मीटर दूर पहुंच कर कार चालक ने बाइक को कार से हटाया और कार लेकर फरार हो गया. कार पर महिला भी थी. घटना की सूचना मिलते ही पड़वा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर घायल बाइक सवार को मेदिनीनगर एमएमसीएच भेजा, जहां उसकी मौत हो गयी. मृतक विवेकानंद जीवन बीमा में काम करता था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक चाहता तो बाइक सवार की जान बच सकती थी. लेकिन कार चालक ने बाइक सहित सवार को घसीटते हुए चला गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >