तेजस्वी यादव को झारखंड में एक और झटका, अब पलामू के पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा ने राजद से दिया इस्तीफा

झारखंड में उलगुलान न्याय महारैली से पहले महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है. पलामू के पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा ने राजद से इस्तीफा दे दिया है. वह बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं.

पलामू, सैकत चटर्जी : लोकसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद यादव एवं तेजस्वी यादव को झारखंड में एक और झटका लगा है. पलामू लोकसभा के पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से इस्तीफा दे दिया है. अब उनके मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा है. भाजपा विरोधी महागठबंधन I.N.D.I.A. के घटक दल राजद ने पलामू से ममता भुइयां को अपना उम्मीदवार बनाया है.

कामेश्वर बैठा के चुनाव लड़ने से बिगड़ सकता है वोटों का गणित

कामेश्वर बैठा के राजद छोड़ने और चुनाव लड़ने की वजह से इस सीट पर वोटों का गणित प्रभावित हो सकता है. नक्सली पृष्ठभूमि से आने वाले कामेश्वर बैठा पलामू के चर्चित सांसद रहे हैं. उनके करीबी सूत्र बता रहे हैं कि वह 23 या 24 अप्रैल को पलामू लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं.

2009 में झामुमो के टिकट पर लोकसभा पहुंचे थे कामेश्वर बैठा

बता दें कि वर्ष 2009 में कामेश्वर बैठा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीता था. अब उन्होंने राजद से इस्तीफा दे दिया है. कामेश्वर बैठा पहले नेता नहीं हैं, जिनका लोकसभा चुनाव से पहले राजद से मोहभंग हुआ है. इसके पहले दो बड़े नेता राष्ट्रीय जनता दल छोड़ चुके हैं.

पहले भी राजद से 2 बड़े नेता दे चुके हैं इस्तीफा

तीन दिन पहले ही पलामू प्रमंडल के ही राजद नेता राधाकृष्ण किशोर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने पार्टी पर गंभीर आरोप भी लगाए थे. कहा था कि राजद अब सभी लोगों की पार्टी नहीं रही. इसके पहले फरवरी 2024 में पलामू के एक और पूर्व सांसद घुरन राम, जो राजद के राष्ट्रीय सचिव भी थे, ने पार्टी से किनारा कर लिया था.

पलामू लोकसभा सीट पर अभी तक किसी ने नहीं किया नामांकन

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि पलामू में 13 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है. 18 अप्रैल को अधिसूचना जारी होने के साथ यहां नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. 25 अप्रैल तक उम्मीदवार नामांकन कर सकेंगे. 26 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 29 अप्रैल तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे. बता दें कि पलामू लोकसभा सीट पर अब तक किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया है.

Also Read : लोकसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव को झारखंड में झटका, राधाकृष्ण किशोर का राजद से इस्तीफा, कह दी ये बड़ी बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >