मेदिनीनगर में दही हांडी प्रतियोगिता, भड़गांव की टीम ने मटका फोड़कर जीता खिताब

मेदिनीनगर के चैनपुर में आयोजित दही हांडी प्रतियोगिता में भड़गांव की टीम ने मटका फोड़कर जीत हासिल की। विजेता टीम को 5100 रुपये और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

मेदिनीनगर. पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के चैनपुर स्थित श्री सिद्ध पीठ मनोकामना हनुमान मंदिर के पास श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल हुए.

श्रीकृष्ण के जीवन और उनके आदर्शों को अपनाने की जरूरत

कार्यक्रम का उद्घाटन आशीष भारद्वाज, आयशा सिंह और पूर्व प्रमुख सह वर्तमान वार्ड पार्षद पति विजय कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान आशीष भारद्वाज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके आदर्शों को अपनाने की जरूरत है. आयशा सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा आती है. विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि जन्माष्टमी पर होने वाले ऐसे कार्यक्रम संस्कृति और परंपराओं को मजबूत करते हैं.

चार टीमों ने लिया हिस्सा

दही हांडी प्रतियोगिता में मनोकामना सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर पूजा समिति, हिंदू एकता दल, शिवसेना दल और भड़गांव की टीम ने हिस्सा लिया. हांडी फोड़ने के लिए टीमों ने जमकर प्रयास किया. इस दौरान भक्ति गीतों पर श्रद्धालु भी झूमते नजर आये. अंत में भड़गांव की टीम ने मटका फोड़कर प्रतियोगिता जीत ली. विजेता टीम को 5100 रुपये नकद और शील्ड देकर सम्मानित किया गया.

ये भी पढ़ें: छात्रों के आंदोलन से ध्यान हटाने के लिए जयराम महतो के मामले को तूल दे रही सरकार : डॉ शशिभूषण मेहता

आयोजन में समिति के सदस्यों की रही अहम भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही. कार्यक्रम का संचालन संतु कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन रविंद्र प्रसाद ने किया.

आयोजन में सहयोग करने वाले साजन कुमार गुप्ता, टेंट हाउस के प्रोपराइटर संतोष कुमार गुप्ता समेत चैनपुर के विभिन्न दलों के अध्यक्षों को भी शील्ड देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्यम कुमार, पवन कुमार, अविनाश कुमार, अभिषेक कुमार, गोलू कुमार, शीतल कुमार, अंशु सोनी, सौरभ कुमार, गौरव कुमार, अमन कुमार समेत मंदिर संचालन समिति के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा.

फोटो कैप्शन : जन्माष्टमी पर चैनपुर में मटका फोड़ते युवक व लगी भीड़ | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra shekhar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >