रमेश रंजन
Palamu: पलामू जिले के सतबरवा व आपपास गांवों में गुरुवार को कई गांवों में पुरानी परंपरा के अनुसार बुजुर्गों के सम्मान में प्रखंड क्षेत्र के लोहरा पोखरी गांव समेत कई गांवों में बुढ़फाग को लेकर दूल्हे के साथ बारात निकाली गई, जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए. दूल्हे को आशीर्वाद में ग्रामीणों ने गालियों से स्वागत किया. कई बुजुर्ग ने बताया कि यह परंपरा कई सदियों से चली आ रही है जिसे आज के लोग भी इसका निर्वहन कर रहे हैं. यह हमें आपसी भाईचारा और सद्भाव को बढ़ावा देता है. इसके पूर्व सोमवार की रात में लोक परंपरा के अनुसार अधिकतर गांवों में होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया.
शांतिपूर्ण रहा होली का त्योहार
वहीं बुधवार को होली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस दौरान लोगों ने ढोलक, झाल, मझीरा के साथ होली को गीतों को गाकर सामाजिक परंपरा को जीवित रखा और रंग अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया. कई गांव में कपड़ा फाड़ होली देखने को मिली, जहां लोगों ने रंगों के साथ कपड़ा फाड़कर होली खेली. वहीं कई जगहों पर होली के फुहर गीतों पर युवा वर्ग के लोग थिरकते नजर आए. थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा ने बताया कि छिटपुट घटनाओं को छोड़कर पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्वक होली संपन्न हो गई.
ये भी पढ़ें…
सीएम हेमंत सोरेन ने नेमरा में किया तालाब का निरीक्षण, बाहा पूजा के लिए अधिकारियों को दिए
