मेदिनीनगर. पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के गोगाड़ गांव में रविवार की देर शाम सब्जी विक्रेता अनिल कुमार सिंह पर अज्ञात अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया. हमले में सब्जी विक्रेता अनिल कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. जिनका इलाज डालटेनगंज के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है. अनिल हर रविवार की तरह इस रविवार को भी आसेहार हाट बजार में सब्जी बेचने गये थे. देर शाम करीब सात बजे वे सब्जी बेचकर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान गोगाड़ गांव से सटे एक सुनसान स्थान पर पहले से घात लगाए बैठे 10 से 12 की संख्या में अज्ञात अपराधियों ने उन पर अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया. पूरे मामले की सूचना पांकी थाना को दे दी गयी है. घायल के गर्दन, सिर, हाथ व पैर में गहरे जख्म हैं. सोमवार को घायल की पत्नी कविता देवी ने पांकी थाने में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है.
सब्जी विक्रेता पर हथियार से हमला, गंभीर
सब्जी विक्रेता पर हथियार से हमला, गंभीर
