पलामू में पेट्रोल-डीजल की किल्लत

पलामू में पेट्रोल-डीजल की किल्लत

प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू जिले में पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत देखी जा रही है. जिला मुख्यालय मेदिनीनगर सहित ग्रामीण इलाकों के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो चुका है. जिन पंपों पर स्टॉक बचा है, वहां वाहनों की सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं. इस अचानक पैदा हुई किल्लत से आम जनता, किसान और ट्रांसपोर्टर्स बेहद परेशान हो गये हैं. चालू पेट्रोल पंपों पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लग रही हैं. वाहन चालकों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है.ग्रामीण इलाके में डीजल न मिलने से किसानों के ट्रैक्टर और सिंचाई पंप बंद पड़े हैं. मालवाहक गाड़ियां खड़ी होने से कारोबारियों का नुकसान बढ़ रहा है.इधर पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि मुख्य तेल कंपनियों के डिपो से पलामू को मिलने वाली सप्लाई आधी हो गयी है. भीषण गर्मी के कारण शादी-ब्याह और यात्राओं के लिए ईंधन की खपत अचानक बढ़ गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >