नगर निकाय चुनाव को लेकर बुजुर्ग मतदाताओं ने भी उत्साहित होकर मतदान किया.नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 हमीदगंज मुहल्ले के 85 वर्षीय चंपा देवी ने सोमवार को मतदान कर प्रसन्नता जाहिर की. वह अपने पुत्र के साथ बाइक से पुलिस केंद्र स्थित मतदान केंद्र पर वोट देने पहुंची थी. मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए वोट देना अनिवार्य है. जब तक सांस रहेगी, वह चुनाव में मतदान करते रहेंगी. जीवन में ऐसा कभी समय नहीं आया, जब वह मतदान करने से वंचित रही.
जब तक सांस, तब तक देंगे वोट : चंपा

जब तक सांस, तब तक देंगे वोट : चंपा
Copied link
जब तक सांस, तब तक देंगे वोट : चंपा