गैंगस्टर अमन साहू के शव को बर्फ की सिल्ली में रखकर एंबुलेंस से भेजा रांची

Aman Sahu News: झारखंड एटीएस के साथ मुठभेड़ में मारे गये कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू का शव पलामू से रांची के लिए भेज दिया गया है.

Aman Sahu News| डाल्टेनगंज, चंद्रशेखर सिंह : झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत 3 राज्यों में आतंक का पर्याय बने गैंगस्टर के शव को एंबुलेंस से रांची भेज दिया गया है. उसका शव लेने के लिए उसके परिजन बुधवार (12 मार्च 2025) को पलामू पहुंचे. हालांकि, इस दौरान उसके परिजनों ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया.

पुलिस कस्टडी से भागते समय एटीएस ने अमन साहू को मार गिराया

गैंगस्टर अमन साहू को मंगलवार को झारखंड एटीएस (आतंक रोधी दस्ता) ने मुठभेड़ में मार गिराया था. पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के अन्हारी ढोढ़ा में पुलिस की अपराधियों से मुठभेड़ हुई थी. पुलिस कस्टडी से हथियार लेकर भागने के क्रम में पुलिस की काउंटर फायरिंग में अमन साहू मारा गया था.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

एमएमसीएच में हुआ अमन साहू के शव का पोस्टमार्टम

मंगलवार की रात एमएमसीएच में उसके शव का पोस्टमार्टन कराया गया. पुलिस पदाधिकारी ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी थी. बुधवार को शाम करीब 7 बजे अमन साहू के चचेरे भाई कृष्णा साव, बहनोई संतोष कुमार शव लेने के लिए पलामू पहुंचे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अमन साहू के चचेरे भाई और बहनोई पहुंचे थे शव लेने

पुलिस प्रशासन ने प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया. शव को बर्फ की सिल्ली में रखकर एंबुलेंस से भेजा गया. इस मामले में पूछे जाने पर अमन साहू के चचेरे भाई और बहनोई ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया. वे लोग काले रंग की कार से पहुंचे थे. चालक मिन्हाज अंसारी और कृष्णा साव का दोस्त शंकर जायसवाल भी साथ था.

इसे भी पढ़ें

12 मार्च को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें कीमत

गिरिडीह में रंगदारी वसूली की तैयारी कर रहा था अमन साहू, अब हार्डकोर अपराधियों को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती

आईएसएम धनबाद क्यूएस रैंकिंग में भारत में अव्वल, विश्व में 20वें नंबर पर

Sarkari Naukri: झारखंड को मिले 162 नये डॉक्टर, स्वास्थ्य विभाग में जल्द होगी 10 हजार से अधिक बहाली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >