मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह ने किया मतदान

मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह ने किया मतदान

मेदिनीनगर. नगर निगम के मेयर पद की प्रत्याशी पूनम सिंह ने सोमवार को परिवार के सदस्यों के साथ मतदान किया. वह सुबह में हमीदगंज मुहल्ला स्थित सूर्य मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद मतदान करने पुलिस केंद्र पहुंची थी. प्रत्याशी श्रीमती सिंह के साथ नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र सिंह, पूनम सिंह के पुत्र सूर्य प्रताप सिंह शामिल थे. प्रत्याशी श्रीमती सिंह ने कहा कि मतदाताओं की जागरूकता व सजगता से ही लोकतंत्र मजबूत होगा. भारतीय संविधान ने मत देने का अधिकार दिया है, चुनाव में उस अधिकार का प्रयोग सभी मतदाताओं को निश्चित रूप से करना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >