विनीत हत्याकांड : चार आरोपियों के घर पर चिपकाया इशतेहार

विनीत हत्याकांड : चार आरोपियों के घर पर चिपकाया इशतेहार

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर मेदिनीनगर पुलिस ने शहर के विनीत तिवारी हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों के घर पर इश्तेहार चिपकाया है. इनमें प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल, राकेश तिवारी, रौशन तिवारी व प्रशांत तिवारी शामिल हैं. शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि पुलिस टीम ने ढोल व नगाड़े के साथ प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल सहित अन्य तीन लोगों के घर पहुंचकर इश्तेहार चिपकाया. पुलिस ने माइक के माध्यम से कहा कि ये सभी फरार आरोपी न्यायालय या शहर थाना में आत्मसमर्पण कर दें. यदि निश्चित अवधि तक आत्मसमर्पण नहीं करते हैं. तब पुलिस न्यायालय से कुर्की जब्ती का आदेश लेकर इन सबके घरों की कुर्की जब्ती की कार्रवाई करेगी. मालूम हो कि विनीत तिवारी हत्याकांड में इन चारों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इसके बाद से सभी चारों आरोपी फरार चल रहे हैं. इश्तिहार चिपकाने के दौरान शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, एसआई श्रीराम शर्मा, सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार साहू सहित पुलिस के जवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >