भड़काऊ पोस्ट करने वाले पर कड़ी कार्रवाई होगी : एसडीपीओ

शांति समिति की बैठक

शांति समिति की बैठक पाटन. थाना क्षेत्र के सुठा के होलिका दहन स्थल के समीप शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता समाजसेवी इकबाल अंसारी ने की. संचालन पाटन थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय ने किया. मौके पर मुख्य अतिथि डीएसपी राजेश यादव ने होली के त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण, आपसी सौहार्द, भाईचारे के साथ मनाने की अपील की. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कोई भी त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाता है. किसी तरह का विवाद नहीं होता है. होलिका दहन जलाने से किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी होती है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पटाखा, बम डाल दिया जाता है. जिससे होलिका दहन के क्रम में का आग उड़कर घर पर चला जाता है. जिससे आग लगने की संभावना बढ़ जाती है. इसीलिए आग में पटाखा डालने पर रोक लगना चाहिए. डीएसपी श्री यादव ने कहा कि दोनों समुदाय आपसी समन्वय बनाकर व शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाये. पुलिस उन लोगों के साथ है. एसडीपीओ ने थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय व ओपी प्रभारी रंजीत कुमार सिंह को वैसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी. सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि होलिका दहन के दौरान डीजे पर पाबंदी रहेगी. उन्होंने अभिभावकों से कहा कि एआइ से कई भड़काऊ पोस्ट किया जा रहा है. ऐसे भड़काऊ पोस्ट से अपने बच्चों को दूर रखें और गलत करने से रोकें. थाना प्रभारी श्री पांडेय ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. जिन लोगों द्वारा त्योहार मनाने के नाम पर गलत किया जायेगा या किसी प्रकार की अफवाह फैलाया जायेगा, तो पुलिस वैसे लोगों को चिह्नित कार्रवाई करेगी. मौके पर ओपी प्रभारी रंजीत कुमार सिंह, इकबाल अंसारी, लुरकी अंसारी, पिंटू चौधरी, उमेश चंद्रबंशी, नेसार अंसारी समेत अन्य कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >