मारपीट व पैसा लूटने का आरोप

मारपीट व पैसा लूटने का आरोप

पाटन. नावाजयपुर थाना क्षेत्र के नावाखास के नंदकिशोर तिवारी ने मारपीट कर 20 हजार रुपये लूटने व जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. इस संबंध मे नंदकिशोर तिवारी ने गांव के ही सूर्यदेव विश्वकर्मा, रामदेव विश्वकर्मा व कृष्णा विश्वकर्मा के खिलाफ नावाजयपुर थाना में लिखित आवेदन दिया है. भुक्तभोगी ने आवेदन में कहा है कि शनिवार को जानकारी मिली कि उनकी रैयती जमीन में पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. इसके बाद वे निर्माण स्थल पर गये और पीसीसी सड़क निर्माण करा रहे लोगों से जानकारी लेने लगे. इसी बीच उक्त व्यक्तियों ने गाली- ग्लौज करते हुए लाठी डंडा से वार करने लगे. वहां से भागने लगे तो उनके पैकेट से 20 हजार रूपये नगद लूट लिया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. भुक्तभोगी का कहना है कि जिस भूमि पर पीसीसी सड़क बनाया जा रहा है. वह उनका रैयती भूमि है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >