नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाला युवक हुआ गिरफ्तार

नाबालिग युवती को शादी का झांसा दे शारीरिक संबंध बनाने वाला दिनादाग निवासी पप्पू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

छत्तरपुर : नाबालिग युवती को शादी का झांसा दे शारीरिक संबंध बनाने वाला दिनादाग निवासी पप्पू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पीड़ित युवती थाना क्षेत्र के रामगढ़ की रहने वाली है. पीड़िता के द्वारा दर्ज मुकदमा में कहा गया है कि वर्ष 2015 में रामगढ़ स्थित कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करने के दौरान पप्पू से जान पहचान हुई जिसके बाद पप्पू ने शादी का झांसा दे कर मेरे साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाकर गर्भपात भी कराया.

शादी करने की बात पर पप्पू टाल मटोल करता रहा कुछ दिन पूर्व मेरे द्वारा दबाव बनाने पर उसने मुझे अपने दिनादाग स्थित घर ले जाकर तीन दिनों तक रखा लेकिन उसके घर वालों ने जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया. इस घटना के बाद पप्पू भी शादी करने से इनकार कर दिया.

थाना प्रभारी विजय एक्का ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है वहीं युवती का मेडिकल जांच कराई जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >